भारत महिमा स्वाध्याय | कक्षा 10 हिंदी महाराष्ट्र बोर्ड | सभी प्रश्नों के उत्तर (SSC 2026)
१. भारत महिमा
स्वाध्याय (कक्षा 10 हिंदी | महाराष्ट्र बोर्ड)
इस पोस्ट में कक्षा 10 हिंदी (महाराष्ट्र बोर्ड) के 'भारत महिमा' पाठ के स्वाध्याय के सभी प्रश्नों के उत्तर सरल और परीक्षा-उपयोगी भाषा में दिए गए हैं। ये उत्तर SSC बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं।
चलिए, अब स्वाध्याय के प्रश्नों और उनके उत्तर देखते हैं।
*सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए :
(१) निम्नलिखित पंक्तियों का तात्पर्य लिखिए :-
१. कहीं से हम आए थे नहीं
उत्तर :
हम भारतवासी किसी अन्य देश से आकर यहाँ नहीं बसे। हम यहीं के निवासी हैं। सभ्यता के प्रारंभ से हम यहीं रहते आए हैं।
२. वही हम दिव्य आर्य संतान
उत्तर : भारतवासी आर्य थे और हम उन्हीं आर्यों की दिव्य
संतानें हैं।
(5) निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर पद्य-विश्लेषण कीजिए :
1. रचनाकार का नाम : जयशंकर प्रसाद
2. रचना का प्रकार : देशभक्ति कविता
3. पसंदीदा पंक्ति :
"वही है रक्त, वही है देह, वही साहस है, वैसा ज्ञान।"
4. पसंदीदा होने का कारण :
यह पंक्ति हमें अपने पूर्वजों के साहस, ज्ञान और गौरवशाली परंपरा की याद दिलाती है तथा देश के प्रति गर्व और आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न करती है।


Comments
Post a Comment